प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 3 मई को डीसीआर पौड़ी से सूचना मिलने पर फायर स्टेशन पौड़ी की टीम बीजीआर कॉलेज परिसर में हुई घटना पर तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी मिली थी कि परिसर में खड़े कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है और वाहन दब गए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रात में आए तेज आंधी-तूफान के कारण कॉलेज परिसर में खड़े वाहनों के ऊपर दो बड़े पेड़ गिर गए जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फायर यूनिट टीम ने सतर्कता और दक्षता का परिचय देते हुए वुडन कटर मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा ताकि वाहनों को बिना अतिरिक्त नुकसान के सुरक्षित हटाया जा सके। टीम के समन्वित प्रयास से पेड़ों को पूरी तरह हटा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि दोनों वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों का विवरण शूरवीर चंद्र निवासी कांडे गांव पौड़ी वाहन संख्या यूके 12 सी 7323 स्विफ्ट वीएक्सआई प्रोफेसर अनीता रूडोला निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी वाहन संख्या यूके 07 डीवाई 5888 ऑल्टो फायर यूनिट टीम एलएफएम धर्मेंद्र सिंह रावत डीवीआर शमशेर सिंह चौहान एफएम यशपाल सिंह रावत एफएम दीपक सिंह रावत एफएम संजय सिंह पीआरडी जय सिंह
Spread the love