Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खानपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। 29 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली खानपुर में शिकायत देकर बताया कि कुछ युवकों ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि अन्य दो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र की सहायता से दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश सीमा के पास ग्राम खुशीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रासिम पुत्र लतीफ उम्र 21 वर्ष और रिहान पुत्र नौसाद उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जोग्गावाला के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसूर अली अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp