प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कथित पिल्ला गैंग पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस को क्षेत्र में लगातार मारपीट और विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते सादे कपड़ों में पुलिस टीमों को तैनात कर जगजीतपुर पीठ पुलिया फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ युवा सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर आपसी वर्चस्व को लेकर झगड़े कर रहे थे और मारपीट के बाद वीडियो बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे। लगातार प्रयासों के बाद 10 अप्रैल 2026 को कुलदीप के बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में चिन्हित 11 संदिग्धों में से 02 मई 2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन सैनी पुत्र मेघराज सैनी निवासी इंदुपुरम कॉलोनी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने मॉडिफाई किए गए दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 08 मोटरसाइकिलों को सीज किया है जो पुलिस की निगरानी में थीं। पुलिस टीम एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक उपनिरीक्षक गम्भीर तोमर अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह कांस्टेबल सतेन्द्र रावत कांस्टेबल उमेद सिंह कांस्टेबल प्रलव चौहान
Spread the love