प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर 2 मई की रात लगभग 11 बजे अनुराग पटेल निवासी दिल्ली ने श्रीनगर पुलिस को सूचना दी कि उनका 19 सदस्यीय समूह चार धाम यात्रा पर निकला था। समूह ने ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी योर ट्रिपमेट के माध्यम से एक ट्रैवलर वाहन बुक किया था जिसके लिए कुल 1 लाख 14 हजार रुपये अग्रिम रूप से जमा किए गए थे। समूह के सदस्य अलग-अलग स्थानों से थे जबकि वाहन चालक और गाइड दिल्ली के निवासी थे। यात्रा के दौरान गाइड द्वारा लगातार पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। श्रीनगर क्षेत्र में ज्योति ढाबा के पास भोजन के लिए रुकने के दौरान गाइड ने पर्यटकों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई भी की जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस टीम ने तुरंत संबंधित ट्रेवल एजेंसी से संपर्क कर पूरी स्थिति स्पष्ट की और समन्वय बनाकर पर्यटकों की पूरी अग्रिम राशि वापस दिलाई। रात का समय होने के कारण पुलिस ने यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी कराई। हालांकि यात्रियों ने अपनी यात्रा आगे जारी रखने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया। इस मामले में पर्यटकों के साथ अभद्रता और मारपीट करने पर गाइड अनमोल निवासी दिल्ली के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। श्रीनगर पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से संतुष्ट होकर सभी पर्यटकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पौड़ी पुलिस ने सभी पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि किसी भी ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से यात्रा बुक करने से पहले उसकी प्रमाणिकता पंजीकरण और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें और भुगतान से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या ठगी से बचा जा सके। पुलिस टीम एसआई भावना भट्ट एचसी महेंद्र रावत एचसी हरीश लिंगवाल एचसी विनीत पंवार
Spread the love