प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में पीएमजीएसवाई के तहत पोखरी डिवीजन में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मार्गों की प्रगति, पुनर्स्थापन कार्यों और लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और दूरस्थ गांवों में आवाजाही सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर दोष दायित्व अवधि लागू है उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से तत्काल कराई जाए। समीक्षा के दौरान निजमुल्ला गौणा पाणा ईराणी टंगड़ी तल्ली से टंगड़ी मल्ली हेलंग उर्गम हेलंग डुमक और सलूड डूंगरा मोटर मार्ग सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों पर चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। वन विभाग से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए ताकि निर्माण कार्यों में बाधा न आए और योजनाएं समय पर पूरी हो सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से न केवल ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें पूरी होती हैं बल्कि आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों में भी मदद मिलती है। उन्होंने संबंधित विभागों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी आरके पांडेय पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता प्रमोद गंगाड़ी अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजलवाण जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love