Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में विद्युत व्यवस्था सीसीटीवी कंट्रोल रूम साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती कांग्रेस के मदन लोहानी तथा भारतीय जनता पार्टी के अनिल किशोर सिंह नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp