प्रदीप कुमार
बदरीनाथ/केदारनाथ/श्रीनगर गढ़वाल। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक बहुमत के संदर्भ में यह विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास नेतृत्व और विकास की नीतियों पर मुहर है जिसके लिए धामों में आभार प्रकट किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की गई। बदरीनाथ धाम में प्रातःकालीन महाभिषेक वेदपाठ और हवन-यज्ञ के दौरान विशेष प्रार्थनाएं की गईं जिसमें मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने सहभागिता की। वहीं केदारनाथ धाम में भी रुद्राभिषेक और पूजन के माध्यम से देश की उन्नति शांति और समृद्धि की कामना की गई। दोनों धामों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और देश की प्रगति के लिए मंगलकामनाएं कीं। बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट संदीप कपरवाण योगंबर नेगी तथा केदारनाथ धाम में पुजारी टी गंगाधर और धर्माचार्य औंकार शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love