Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य और जनपद स्तर पर समितियों के गठन की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बुजुर्गों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस संबंध में लगातार फीडबैक लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाए गए प्रावधानों के अनुरूप जिलास्तर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर समितियों के गठन की समीक्षा की जाएगी। इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नागरिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा संचार और पेंशन जैसे मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जा सकें। बैठक में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान और सम्मानजनक सुविधा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में गिरीश चन्द्र नरेश चन्द्र कुला श्री मुकेश नारायण सुशील त्यागी देवेंद्र पाल मोन्टी अश्वनी कुमार बख्शी खुशवीर सिंह प्रकाश नागिया दिनेश सक्सेना केशव चन्द्र उनियाल राकेश डंगवाल रजनीश मित्तल एल आर कोठियाल जसवीर सिंह ठाकुर शेर सिंह एस के गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp