Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम और कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर और हर की पौड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भीमगोड़ा से हर की पौड़ी तक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिष्ठानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर चालान किए गए। इसके अलावा कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर उन्हें जब्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में रावली महदूद क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन ने रावली महदूद में नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान तहसीलदार सचिन कुमार सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp