Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र में प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उप जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान के दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान लगभग 150 से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया जिससे मार्गों को सुचारू और सुरक्षित बनाने में मदद मिली। अभियान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 5 सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। अभियान में नगर निगम और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौजूद रही और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp