प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में डीपीटी और एचपीवी टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर के सिंह ने जानकारी दी कि बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए डीपीटी और एचपीवी टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। डीपीटी टीका डिप्थीरिया काली खांसी और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करता है जिसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत समय पर लगवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने में प्रभावी है और 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में चल रहे टीकाकरण सत्रों में अवश्य ले जाकर टीकाकरण पूर्ण कराएं। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिकतम लाभार्थियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा सीएमएस रुड़की ए के मिश्रा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.संदीप निगम डॉ.कोमल डॉ.आरती नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गंभीर तालियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एम्बेसडर मनु शिवपुरी अभिप्रेरणा फाउंडेशन के दीपेश चंद्र प्रसाद कनिका रवि संदल फार्मूड अली मयंक रौतेला कुलदीप बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।
Spread the love