Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कार सवार डॉक्टर और उसके साथियों पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। 05 मई 2026 को मुख्य साजिशकर्ता सत्संगी बाबा मंगत दास उर्फ सागर को सटीक मुखबिरी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। घटना के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को डॉ सुमित कुमार निवासी दाबकी कलां ने सूचना दी कि वह अपनी कार में अपने साले सुमित और भंवर पाल के साथ बहादराबाद स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल से भिक्कमपुर लौट रहे थे। बाडीटीप के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इससे पहले 14 अप्रैल 2026 को भी दाबकी गांव के पास मोटरसाइकिल सवारों द्वारा फायरिंग की गई थी। बाद में वाहन की जांच करने पर उसमें गोली के निशान और टायर के अंदर बुलेट मिलने की पुष्टि हुई। प्रकरण में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मंगत दास उर्फ सागर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 32 बोर पिस्तौल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका डॉक्टर सुमित से कोई विवाद नहीं था बल्कि डॉक्टर के साले से उसकी पुरानी रंजिश थी। उसकी बहन का रिश्ता टूटने के कारण वह आक्रोशित था। इसी वजह से उसने अपने साथी शुभम सैनी के साथ मिलकर योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का विवरण मंगत दास उर्फ सागर पुत्र तेग सिंह निवासी ग्राम कंडीला शेखूपुरा थाना आदर्श मंडी जिला शामली उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष बरामदगी अवैध 32 बोर पिस्तौल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी उप निरीक्षक यशवीर नेगी हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश कांस्टेबल गंगा कांस्टेबल रियाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp