Spread the love

प्रदीप कुमार
सोनप्रयाग-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने सोनप्रयाग क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने धनबहादुर पुत्र बीरख बहादुर वर्तमान निवासी सीतापुर पार्किंग सोनप्रयाग के कब्जे से 26 हाफ अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल) बरामद की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक जाफरी हेड कांस्टेबल किरण सेमल आबकारी सिपाही सुंदर सहित अन्य टीम सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp