Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मेहताब अली के नेतृत्व में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा किया गया।‌ इस दौरान फायर टीम ने डॉक्टरों अस्पताल स्टाफ और मेडिकल छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के सही और प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि आपात स्थिति में घबराने के बजाय त्वरित और सही कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्क सजग और सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना रहा। इसके माध्यम से आमजन में भी अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp