प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के कोतवाली चम्बा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चम्बा टनल पर संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस संयुक्त अभ्यास में एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन विभाग पुलिस विभाग और सीमा सड़क संगठन की टीमों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी टीमों ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया राहत और बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सीमा सड़क संगठन के इंजीनियरों द्वारा चम्बा टनल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान टनल की संरचनात्मक स्थिति सुरक्षा व्यवस्थाओं और संभावित जोखिमों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की रणनीतियों को मजबूत किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से दुर्घटना आगजनी या किसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने की तैयारियों का आकलन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय नागरिक तथा पत्रकार उपस्थित रहे जिन्होंने इस अभ्यास का अवलोकन किया। टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति निरंतर सजगता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है।
Spread the love