प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा टिहरी गढ़वाल में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा नवीनीकृत सेंट्रल पुलिस कैंटीन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कैंटीन को और अधिक सुविधाजनक सुलभ और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया ताकि पुलिस बल और उनके परिवारों को आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित तथा प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। इस पहल से पुलिस परिवार में विश्वास और संतोष का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्र मोहन सिंह क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा प्रतिसार निरीक्षक लाइन अमित कुमार सहित पुलिस परिवार की महिलाएं एवं अन्य पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ जिसमें पुलिस परिवार के कल्याण और सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Spread the love