प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड दुगड्डा के आंगनबाड़ी केंद्र पदमपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा बेलवाल ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कार्यक्रम के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपनी बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कभी भी बोझ नहीं समझना चाहिए बल्कि उन्हें बेटों के समान अधिकार और अवसर प्रदान करना आवश्यक है ताकि वे भी अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बना सकें। साथ ही उन्होंने सभी से घरों में भी बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर संतोषी गुसाई द्वारा विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना एवं नंदा गौरा योजना आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं इन योजनाओं का समय पर लाभ उठाकर अपने एवं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। सुपरवाइजर वसुंधरा नेगी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान बालिकाओं का वजन भी लिया गया तथा उनके स्वास्थ्य की निगरानी की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 6 बालिकाओं को बाल विकास विभाग की ओर से उपहार भेंट किए गए। साथ ही सभी धात्री महिलाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान दो धात्री महिलाओं के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन ऑनलाइन भरे गए। कार्यक्रम में विमला राणा बीना कोठारी अनिता देवी सतेश्वरी देवी रानी नेगी उर्मिला नेगी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
Spread the love