Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के घुड़दौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जिला वर्ग प्रभारी रमेश चौहान जिला प्रभारी नलिन भट्ट जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत एवं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम एवं उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर विस्तृत संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की प्रथम राजनीतिक शक्ति है जहां कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम पार्टी द्वितीय और व्यक्ति तृतीय का सिद्धांत सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति हमारे अंग-अंग में समाहित है और हमारा लक्ष्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है। महेंद्र भट्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज व्यक्ति से बड़ा होता है और समाज के प्रति श्रद्धा भाव रखना आवश्यक है। उन्होंने सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात कर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ तन मन और आत्मा की शुद्धि भी उतनी ही आवश्यक है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत रावत ने की। इस सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार रहे। उन्होंने भाजपा के इतिहास विकास यात्रा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक की यात्रा संघर्षपूर्ण रही है लेकिन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से आज पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। कुंदन परिहार ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज पंचनिष्ठा के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के अधिकांश राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति तीन तलाक उन्मूलन और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को प्रमुख उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया। तृतीय सत्र में जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने कार्यकर्ता विकास संभाल और अपेक्षाएं विषय पर अपने विचार रखे और संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सत्र में जिला महामंत्री महिपाल नेगी द्वितीय सत्र में गणेश भट्ट तथा तृतीय सत्र में मधु खुगशाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक बबीता रावत पंकज स्वरूप रतूड़ी यशपाल बेनाम मुकेश कोहली राजेंद्र प्रसाद टम्टा सुषमा रावत प्रमिला भंडारी जगमोहन नेगी गणेश राठी सहित अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp