प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी गढ़वाल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सी.डी.) नई टिहरी द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कोतवाली कैम्पटी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 5अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम ढकरौल क्षेत्र में दबिश देकर वांछित वारंटी अर्जुन पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम ढकरौल थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टिहरी गढ़वाल पुलिस का संदेश है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है और ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस टीम उप निरीक्षक रामनरेश शर्मा हेड कांस्टेबल अकबर अली (150 ना.पु.)
Spread the love