प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसडीआरएफ नॉन-एसडीआरएफ एवं एसडीएमएफ मदों से स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर स्वीकृत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा स्वयं फील्ड में जाकर पूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत घनसाली क्षेत्र में गुट्टू मोटर मार्ग जाखणीधार में पीटी सड़क जौनपुर क्षेत्र में कियारा मोटर मार्ग तथा चंबा क्षेत्र में चामनी मोटर मार्ग की प्रगति की जानकारी ली गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
खंड विकास अधिकारी प्रतापनगर द्वारा मजाफ एवं तीनगढ़ क्षेत्रों में पेयजल लाइन मरम्मत एवं सिंचाई गूल मरम्मत कार्यों की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने 57 अनारंभ कार्यों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जाखणीधार विकासखंड में प्राथमिक विद्यालय की दीवार मरम्मत कार्य तथा नालाखाला क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई जबकि शेष योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लघु सिंचाई विभाग द्वारा कुल 276 स्वीकृत कार्यों में से 140 कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। शेष कार्यों को 10 दिनों के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय कृषि कार्यों का है इसलिए पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सिंचाई खंड टिहरी द्वारा 11 कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। नरेंद्रनगर भिलंगना एवं थौलधार विकासखंडों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। थौलधार विकासखंड में 107 योजनाएं पूर्ण तथा 67 योजनाओं में भौतिक कार्य पूर्ण होने के बाद निरीक्षण शेष होने की जानकारी दी गई जिस पर 10 दिनों के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पेयजल निगम चंबा लोक निर्माण विभाग जल संस्थान सहित अन्य विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love