Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 28 अप्रैल 2026 को वादी ईशान शर्मा निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में अपने मोबाइल फोन Samsung S24 Ultra जिसकी कीमत लगभग ₹1,20,000 है के खो जाने की सूचना दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पौड़ी पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की गई। सीआईयू कोटद्वार टीम की सहायता से गहन तकनीकी विश्लेषण एवं लोकेशन ट्रैकिंग की गई। CEIR पोर्टल पर सतत निगरानी के बाद मोबाइल फोन की लोकेशन बिहार राज्य में चिन्हित की गई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को विधिवत उसके स्वामी ईशान शर्मा को सुपुर्द किया गया। पौड़ी पुलिस की इस त्वरित और तकनीकी आधारित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा साइबर व तकनीकी सहायता से होने वाली पुलिसिंग की प्रभावशीलता भी स्पष्ट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp