Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन और वितरण से जुड़ी हर कड़ी के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपदभर में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने 25 मार्च 2026 को बीईएल रोड के पास दलजीत सिंह और विजय सिंह को 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह चरस बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से लाकर क्षेत्र में विशेष रूप से छात्रों और वाहन चालकों को बेचते थे।
मामले में शामिल मुख्य आपूर्तिकर्ता पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में सूचनाएं एकत्र कीं। कॉल डिटेल विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बागेश्वर निवासी खिलाफ सिंह दानू इस तस्करी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर है जो लंबे समय से सह-अभियुक्त को चरस उपलब्ध करा रहा था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को लालकुआं, हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है और बागेश्वर क्षेत्र में पर्यटकों को पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर ले जाता है। इस दौरान वह बाहरी लोगों के संपर्क में आकर चरस की सप्लाई करता था। साथ ही वह आसपास के जंगलों में उगाई गई भांग से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र कर उसे बेचता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय खिलाफ सिंह दानू निवासी कपकोट जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में शामिल रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान मुख्य आरक्षी सुनील कुमार मुख्य आरक्षी सुशील आरक्षी अमित कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp