प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली खानपुर क्षेत्र में गुमशुदा हुए 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जिससे परिवार में खुशी का माहौल लौट आया। 5 मई 2026 को ग्राम माजरी निवासी मांगेराम पुत्र रामतन ने कोतवाली खानपुर में सूचना दी कि उनका 17 वर्षीय पुत्र 04 मई 2026 को स्कूल गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक गोविन्द कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास सतर्कता और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को लक्सर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया जिससे परिवार में खुशी लौट आई और संभावित अनहोनी टल गई। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक तरुण कुमार कांस्टेबल सुखविंदर सिंह कांस्टेबल अशोक कुमार चालक जयपाल सिंह।
Spread the love