प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत बहादराबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहादराबाद क्षेत्र में राइस मिल के पास शराब पीकर राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतों को देखते हुए 06 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों शराब की दुकानों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 6 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही शराब पिलाने वाले ढाबा संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर न तो शराब पिलाने दी जाएगी और न ही सेवन करने दिया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Spread the love