प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यालय स्तर से संचालित ऑपरेशन प्रहार 2026 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों होटल व ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रामपुर चुंगी लेबर चौराहा रामनगर तथा रेलवे स्टेशन रुड़की क्षेत्र में शराब पीकर राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत दिनांक 6 मई 2026 को कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 15 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई जिसमें 3500 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति को नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर हिरासत में लिया गया तथा उसकी मोटरसाइकिल सीज की गई। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love