प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की है। यात्रियों ने पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बताते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। गुजरात के भरूच जिले से चारधाम यात्रा पर पहुंचे विजय पटेल ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई हैं। यहां यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का व्यवहार भी काफी अच्छा है, जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। गुजरात से आई सीमा बहन पटेल ने कहा कि पंजीकरण केंद्र में पीने के पानी बैठने और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। चारधाम यात्रा के लिए गुजरात से आए अशोक भाई ने कहा कि हरिद्वार में पंजीकरण की प्रक्रिया निशुल्क और बेहद सरल है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं जिससे यात्रा का अनुभव सुखद बन रहा है। वहीं गुजरात से आई हिमाक्षी पटेल ने भी पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के लिए उनका निशुल्क पंजीकरण आसानी से हो गया तथा केंद्र पर सभी सुविधाएं सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Spread the love