Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने बुधवार को अपर रोड क्षेत्र में ई-रिक्शाओं का विशेष सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा और एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान बिना निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर तथा आवश्यक नियमों का पालन किए बिना संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं की सघन जांच की गई। परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान कुल 12 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने सभी ई-रिक्शा संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर लगाएं तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp