प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी के माध्यम से लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद में अपराधियों वांछित आरोपियों और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली चम्बा में दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सूरज मणि सेमवाल को मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा बोरा विकास निधि लिमिटेड कंपनी को ऋषिकेश में पंजीकृत कराया गया था। बाद में नरेश रावत और सूरज मणि सेमवाल को कंपनी का निदेशक बनाया गया। जांच में पता चला कि बिना आवश्यक अनुमति लिए चम्बा क्षेत्र में कंपनी की अवैध शाखा संचालित कर स्थानीय लोगों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये जमा करवाए गए और धनराशि का गबन किया गया। पुलिस जांच में उक्त शाखा पूरी तरह अवैध पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार सुरागरसी और पतारसी में जुटी हुई थी। इसी दौरान 07 मई 2026 को आरोपी सूरज मणि सेमवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोटद्वार में भी इसी प्रकार का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी सूरज मणि सेमवाल पुत्र स्वर्गीय शिवराम सिंह निवासी वार्ड नंबर-03 लिटिल स्टार स्कूल के पास ढालवाला मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल का निवासी है। आरोपी के विरुद्ध कोटद्वार थाने में भी धोखाधड़ी और बीयूडीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज ममगाईं अपर उप निरीक्षक धीरेन्द्र नेगी और कांस्टेबल अंकुर शामिल रहे।
Spread the love