प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय विद्यालय सौरखंड में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को शिक्षा अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार एवं अनुशासन ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ एवं आशीर्वचन प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिवाकर पैन्यूली की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
Spread the love