प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का औचक स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शन व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन स्वच्छता स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा संचालन पूरी तरह व्यवस्थित तथा सुचारु रूप से संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने बाबा केदार के दर्शन के लिए संचालित टोकन और कतार व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित किया और उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराए जाएं तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। उन्होंने धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था शौचालयों की नियमित सफाई पेयजल आपूर्ति और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। साथ ही वर्षा बर्फबारी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए फिसलन वाले स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं पुलिस बल की कार्यप्रणाली और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों और जवानों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं विद्युत आपूर्ति आवास भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की भी अद्यतन जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों को सभी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।
Spread the love