Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत रुद्रप्रयाग जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। जनपद के 1620 सरकारी सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान किसी कारणवश दवा खाने से छूटे बच्चों को आगामी 14 मई को आयोजित होने वाले मॉप-अप डे पर दवा खिलाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय काला पहाड़ से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में छात्रों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मला मैंदोली ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए उनका स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम समन्वयक एवं काउंसलर विपिन सेमवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के सहयोग से 1 से 19 वर्ष तक के लक्षित बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों तथा तकनीकी और उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों को दवा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि जिन बच्चे किसी कारणवश आज दवा नहीं खा सके हैं उन्हें 14 मई को आयोजित मॉप-अप डे के दौरान कृमिनाशक दवा दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया और विद्यालय में हैंडवॉश सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी सोशल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल कंडारी विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राएं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp