प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक कार चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन में अवैध हूटर लगाकर तेज आवाज में हूटिंग करता हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की और वाहन से अवैध हूटर हटाकर कब्जे में ले लिया। इसके अलावा काली फिल्म लगाकर चल रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए। पौड़ी पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि अवैध हूटर काली फिल्म और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Spread the love