प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी पुलिस ने मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और जाम की स्थिति बन रही थी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने और सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न करने के लिए जागरूक भी किया। इसके साथ ही आमजन से यातायात नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Spread the love