प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसियां दिन-रात काम कर सड़कों को जल्द दुरुस्त करने में जुटी हैं ताकि स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के दौरान जिन सड़कों को सीवरेज कार्य के लिए खोदा गया है उनकी मरम्मत हर हाल में शीघ्र पूरी की जाए। निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 1 और पैकेज 2 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। 6 मई को पैकेज 01 के अंतर्गत ए जन डी स्कूल सीसी रोड इंटर कॉलेज रोड राणा कॉलोनी 12 बीघा गली नंबर 6 मुख्य गली और गली नंबर 3 में कुल 155.5 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार गणपति धाम फेस 3 अशोक विहार गुप्ता कॉलोनी और लोकसेवा आयोग मार्ग पर कुल 242 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। दोनों पैकेजों में एक दिन में कुल 397.5 मीटर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य पूर्ण किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य लगातार दिन-रात जारी रहेगा ताकि यात्रा सीजन में लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
Spread the love