Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अभियान चलाकर एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी अकबरपुर ढाढेकी थाना मंगलौर हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल केडी राणा और कांस्टेबल मोहम्मद आमित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp