प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 06 मई 2026 को पुलिस टीम ने खेलपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी और पूछताछ में उसके कब्जे से कोतवाली भगवानपुर में दर्ज वाहन चोरी के मामले से संबंधित काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से भी एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर खेलपुर स्थित आम के बाग से दूसरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इजरार निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिलों में एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भगवानपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी जबकि दूसरी मोटरसाइकिल गंगनहर क्षेत्र से चोरी होना सामने आया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील पंत हेड कांस्टेबल गीतम सिंह कांस्टेबल रविंद्र राणा कांस्टेबल संजय नेगी और कांस्टेबल उबैद उल्ला शामिल रहे।
Spread the love