Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 6 मई 2026 की रात पुलिस टीम ने पल्टूराम चौक के पास स्थित मैदान से मयंक उर्फ करन निवासी अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग एक लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 300 रुपये भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक रावली महदूद क्षेत्र से एक युवक से लेकर आया था और 300 रुपये प्रति बिट के हिसाब से बेचता था। आरोपी ने एक बिट स्मैक बेचने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल बीर सिंह और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp