Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने थाना खानपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। दिनांक 06 मई 2026 की देर शाम गश्त और चेकिंग के दौरान कस्बा खानपुर में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीते हुए शोर-शराबा और हुड़दंग करते मिले। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए आरोपितों में जयदीप निवासी नैटवाला सैदाबाद लक्सर विकास निवासी निगाड़ा कला हरियाणा हिमांशु निवासी जग्गवाड़ा हांसी हरियाणा विक्की निवासी घनी घरनी हरियाणा मोहित निवासी हांसी हरियाणा तथा सुखदेव निवासी हांसी हरियाणा शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय पूनिया उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल सुखविंदर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp