Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 06 मई 2026 की रात रैश ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल UK 08 BK 0574 के चालक नकुल शर्मा निवासी चौहान मोहल्ला ज्वालापुर उम्र 25 वर्ष को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं विष्णुलोक कॉलोनी के पास बागोवाली क्षेत्र से स्कूटी UK 08 BE 1123 के चालक सागर निवासी कटरा बजारा ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष को भी नशे में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों चालकों का मेडिकल कराने के बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर दोनों वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल UK 08 BK 0574 और स्कूटी UK 08 BE 1123 को सीज किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रीना कुंवर कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp