Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। दिनांक 06 मई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 31 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया। कार्रवाई के दौरान कुल 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस द्वारा सभी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत देने के बाद छोड़ा गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी उप निरीक्षक भजराम चौहान उप निरीक्षक नवीन चौहान उप निरीक्षक सुभाष जखमोला उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल हेड कांस्टेबल रजत चौधरी कांस्टेबल अनिल शर्मा और कांस्टेबल रणवीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp