Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। एवीएन पब्लिक स्कूल में कल्पेश्वरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं बाल कल्याण समिति तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार और पौड़ी पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव मानव तस्करी भिक्षावृत्ति वैश्यावृत्ति साइबर अपराध ड्रग्स के दुष्प्रभाव यातायात नियमों तथा पॉक्सो अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संपर्क नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने के लिए जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक बच्चे ही सुरक्षित समाज की नींव बनते हैं और शिक्षा के साथ सजगता बेहद जरूरी है। इस अवसर पर कल्पेश्वरी फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल विद्या मेहता कल्पेश्वरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिदालिया सीडब्ल्यूसी सदस्य कपिल रावत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संदीप सिंह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से शकुंतला नयाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp