Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिले के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के पशुपालकों को जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरित की। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने प्रभावित पशुपालकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।‌ गौरतलब है कि 4 मई को गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 पशुपालकों की 413 बकरियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित 30 पशुपालकों को कुल 16 लाख 52 हजार रुपये की राहत राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। इस दौरान तहसीलदार दिप्ती शिखा हुकम सिंह राकेश सिंह बादर सिंह सुनील सिंह‌ प्रकाश सिंह मदन लाल देवी लाल सहित अन्य आपदा प्रभावित ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp