प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना मुनि की रेती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशों पर पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 7 मई 2026 को थाना मुनि की रेती पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान चंद्रभागा पुल रेलवे रोड ढालवाला क्षेत्र में एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 225 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब जो लगभग पांच पेटियों के बराबर है बरामद की गई। पुलिस ने मौके से सौरभ पुत्र रामदुल पासवान निवासी गली नंबर 18 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी संख्या UK14TB-1439 भी बरामद की है। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल अब्दुल बासित
Spread the love