प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व रेडक्रॉस एवं रेडक्रिसेंट दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस के तत्वावधान में श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण सीपीआर संगोष्ठी एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं इंडियन रेडक्रॉस अध्यक्ष मयूर दीक्षित के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उपाध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस डॉ.राजेश कुमार सिंह के मुख्य संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो.डॉ.नरेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर डिवीजन सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर तथा इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नरेश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सीपीआर और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण देकर लोगों को जागरूक करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त लोग जरूरतमंदों को समय रहते प्राथमिक उपचार देकर बहुमूल्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता साइबर अपराध से बचाव तथा मोबाइल के दुरुपयोग से सावधान रहने के प्रति भी जागरूक किया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नरेश चौधरी ने लगभग 1200 प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रेडक्रॉस के उद्देश्यों सिद्धांतों और मानव सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी पर बोलते हुए कहा कि सभी लोगों को मानवता की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। डॉ.नरेश चौधरी ने कहा कि श्यामपुर क्षेत्र आपदा और सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में प्रशिक्षित फर्स्ट मेडिकल रिस्पॉन्डर समाज में जनजागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को समय पर प्राथमिक उपचार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं अभिभावकों और स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार सामान्य स्वास्थ्य जांच रक्त जांच और दंत चिकित्सा संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। श्रीराम विद्या मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी राजीव भल्ला ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड और डॉ.नरेश चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को लाभ मिल सके। विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता अग्रवाल श्रीनिवास के संयोजन में स्वच्छता तंबाकू उन्मूलन और नशा मुक्ति अभियान पर आधारित जागरूकता नाटिकाओं का प्रदर्शन भी किया गया जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर पूनम रीमा भल्ला बलविंद्र सिंह पल्लवी शर्मा दीप्ति रावत केशव संगीता शर्मा नितिश पूजा और संजना ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया और बहादराबाद चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ.आरती बहल अपनी चिकित्सा टीम के साथ मौजूद रहीं।
Spread the love