प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड के सचिव दीपक कुमार ने श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय मण्डल का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय की आचार्या मंगला पुरोहित ने उन्हें देवभूमि गजेटियर पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से विषयगत चर्चा की और उन्हें नियमित अध्ययन अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को संस्कृत संस्थान उत्तराखंड द्वारा संचालित गार्गी छात्रवृत्ति एवं अम्बेडकर छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सचिव ने विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के साथ गणित एवं विज्ञान विषयों के अध्ययन के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं और इससे उनका सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर सचिव ने महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक हरिप्रसाद सती को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को दैनिक समाचार वाचन एवं गीता शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए ताकि विद्यार्थियों में ज्ञान और संस्कार दोनों का विकास हो सके। निरीक्षण के दौरान सचिव ने महाविद्यालय परिसर छात्रावास तथा अनंत अंबानी पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। पुस्तकालय समन्वयक कृष्णानंद पंत ने उन्हें पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों एवं अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों की जानकारी दी। छात्रावास निरीक्षण के दौरान सचिव ने बेहतर रखरखाव व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को नवाचार एवं आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भोला दत्त सती ने सचिव द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा चमोली एमआर मैंदुली ने भी विद्यालय एवं महाविद्यालय का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर ग्राम सभा मण्डल की प्रधान बड़गांव की प्रधान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जनार्दन प्रसाद नोटियाल कृष्णानंद पंत रमेश सती तथा श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिम्मर सिमली के प्राचार्य डॉ.माताराम पुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love