Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।टिहरी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना घनसाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 8 मई 2026 को वारंटी अभियुक्त भगवान सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय सरोप सिंह निवासी धारगांव थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय टिहरी गढ़वाल में प्रस्तुत किया जा रहा है। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक डबल सिंह मुख्य आरक्षी विनोद कुमार आरक्षी साहिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp