प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मां चंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम दर्शन व्यवस्था एवं साफ सफाई को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंदिर परिसर एवं मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं साफ सफाई और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी ने बीकेटीसी प्रबंधन एवं मंदिर समिति को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से सुगमता के साथ दर्शन कराए जाएं तथा मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात सभी कर्मियों के पहचान पत्र जारी करने तथा सभी सुरक्षा कर्मियों को वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के आसपास वन क्षेत्र में फैले कूड़े कचरे पर नाराजगी जताई और दूरभाष के माध्यम से प्रभागीय वन अधिकारी को तत्काल साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में अतिक्रमण न होने देने तथा वन विभाग को नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में संचालित दुकानदारों को भी साफ सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंदिर समिति में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों का सत्यापन कराने तथा सभी को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का डाटा व्यवस्थित रूप से रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार महंत भवानी नन्द गिरी बीकेटीसी प्रबंधक विशाल सिंह पावर प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ट्रस्टी डॉ.आकाश कुसुम बछेती सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।
Spread the love