प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसियां दिन रात कार्य कर सड़कें दुरुस्त करने में जुटी हैं। सीवरेज कार्यों के चलते क्षेत्रीय जनता व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए थे कि सभी निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाए तथा चारधाम यात्रा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन सड़कों को सीवरेज कार्य के लिए खोदा गया है, उनका मरम्मत कार्य हर हाल में शीघ्र पूरा किया जाए। निर्देशों के अनुपालन में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 01 एवं पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने बताया कि पैकेज 01 के अंतर्गत मुखिया गली में 26 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं पैकेज 02 के तहत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक में 23 मीटर, लोक सेवा आयोग क्षेत्र में 49 मीटर तथा अशोक विहार में 10 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इस प्रकार विगत एक दिन में कुल 108 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्यों को दिन रात जारी रखते हुए जल्द से जल्द सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Spread the love