प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 8 मई 2026 को पूरे देश में मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हरिद्वार जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बैंकिंग एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक में आत्मलपुर बोंगला शाखा लक्सर ब्लॉक में लक्सर शाखा नारसन ब्लॉक में मंगलौर शाखा तथा भगवानपुर ब्लॉक में भगवानपुर शाखा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड कृषि यंत्रीकरण डेयरी पशुपालन एवं अन्य कृषि आधारित ऋण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में लगभग 209 लाभार्थियों को करीब 38 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंक की योजनाओं में रुचि दिखाई। बहादराबाद ब्लॉक के आत्मलपुर बोंगला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से किसानों की आय बढ़ेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। हरिद्वार जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश ने भी सहभागिता करते हुए बैंक टीम का उत्साहवर्धन किया। इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन एवं लीड बैंक कार्यालय हरिद्वार से दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल हरिद्वार ही नहीं बल्कि पूरे देश के जिलों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सहायक जिला कृषि अधिकारी राजकुमार ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक दैछीन पल्मों मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता तथा मुख्य प्रबंधक गोपाल ने बैंक की कृषि एवं वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने समय पर ऋण भुगतान करने तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक उपयोग करने की अपील की।
Spread the love