प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में आज 8 मई को अधिवक्ता परिषद पौड़ी जिले की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में जिला पौड़ी कार्यकारिणी के तहत उत्तम सिंह कंडवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप मैठाणी श्रीनगर अरविंद वर्मा कोटद्वार तथा दिनेश चंद्र गैरोला पौड़ी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। गजेंद्र सिंह रावत को महामंत्री बनाया गया। रतन सिंह बिष्ट सतपुली गौरव उपाध्याय श्रीनगर तथा आशुतोष देवरानी कोटद्वार को मंत्री का दायित्व सौंपा गया। अभिषेक सजवान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिला पौड़ी के साथ साथ पौड़ी नगर श्रीनगर नगर एवं कोटद्वार नगर की योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई। श्रीनगर इकाई में विकास पंत को अध्यक्ष नितेश भारती रतन सिंह एवं प्रशांत नौटियाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। कुलदीप दानू को महामंत्री तथा अनुपम गोयल एवं लक्ष्मीकांत को मंत्री का दायित्व दिया गया। प्रेरणा काला को भी जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि मुकेश सेमवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अनूप श्री पांथरी के नाम की घोषणा की गई। बैठक में कहा गया कि अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा गरीब एवं निर्धन वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
Spread the love